महिलाओं के साथ किये वादाखिलाफी पर भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मान सरकार का पुतला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। घंटाघर चौंक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान संतोष वशिष्ट की अध्यक्षता में भगवंत मान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी कर पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब भाजपा सचिव मीनू सेठी, महिला मोर्चा प्रभारी अंजना कटोच विशेष तौर पर शामिल हुये। मीनू सेठी ने कहा की 30  सितम्बर 2021 को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब चुनाव दौरान वादा किया था की पंजाब की हर महिला जिसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर होगी उसे सरकार की तरफ से हर महीने 1000 रुपए की सहायता प्रदान की जायेगी, जबकि इस सरकार को बने 2  साल से ऊपर का समय हो गया लेकिन अभी तक भी पंजाब की किसी भी बहन को अभी तक यह सहूलत प्रदान नहीं की गयी, जिसके अधीन पंजाब में विभिन्न स्थानों पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

उन्होंने कहा की पंजाब की महियलाये स्वंय को ठगा हुया महसूस कर रही है। क्यूंकि पंजाब सरकार ने विभिन्न स्थानों पर पंजाब में की जाने वाली झूठी ही कार्यगुजारी के बारे में बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि यह सभी बातें बेबुनियादी है। क्यूंकि पंजाब सरकार के शासन में तो क़ानून व्यवस्था भी पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के नाम पर महिलाये, बच्चों के साथ किये सभी वादे झूठे साबित हो रहे है। इस दौरान संतोष वशिष्ट ने मान सरकार के खिलाफ रोष जताते कहा की अगर सरकार ने लोगों से किया अपने वादे पुरे नहीं किये, तो महिला मोर्चा भविष्य में फिर से पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। इस दौरान नीलम, सुदेश, परमजीत, सुमन, किरण बाला, संतोष, सविता शर्मा, निधि, मंजीत कौर, रीना, तृप्ता, पिंकी, राशि, निशु, कुलजीत कौर समेत अन्य महिलाएं शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here