Wednesday, October 28, 2026
Home Crime बिजनेसमैन समीर कटारिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

बिजनेसमैन समीर कटारिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़), जतिंदर कुमार। कुछ दिन पहले पटियाला के प्रसिद्ध बिजनेसमैन समीर कटारिया की कार को छीनने दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी, जिसमें चार आरोपियों को नामजद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को इस मामले में उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में जो सफल रही तथा इस दौरान पुलिस व अपराधी के बीच आने सामने गोलियां भी चलीं।

Advertisements

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सतबीर सिंह हत्या का मुख्य आरोपी है तथा इसने हत्या की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को इसके सुंदर इलाके में होने की जानकारी मिली थी तथा जब पुलिस द्वारा इसे राउंडअप किया गया तो इसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इसके पास से आई 20 कार भी बरामद की गई है। जिस दिन समीर कटारिया की हत्या की गई थी उसी दिन इन आरोपियों ने पहले लुधियाना में आई 20 गाड़ी से मां बेटे का किडनैप भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here