दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही मोदी सरकार: मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं ने जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंच कर मीनू सेठी ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘एकात्म मानव दर्शन’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ‘अंत्योदय’ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके जीवन का हर क्षण देश के उत्थान में व्यतीत हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि उनका स्वप्न भारतीय संस्कृति की नींव पर एक शक्तिशाली और सशक्त भारत का निर्माण का था, आज उन्हीं सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।

Advertisements

विधानसभा कन्वीनर डॉ. दिलबाग राय ने कहा कि पंजाब की मान सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी सरकार है जो पंजाब की जनता से लुभावने वायदे करके सत्ता में आई थी,लेकिन अब हर पंजाबी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को लोग मुँह भी नही लगाएंगे। इस मौके जिला सचिव धीरज ऐरी,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अवतार डांडिया,मण्डल अध्यक्ष गुरसेवक सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष कुलवंत कौर मंडल महामंत्री सतनाम सिंह मंडल अध्यक्ष चबेवाल मंगत राम युवा मोर्चा अध्यक्ष हरपिंदर सिंह पिंडा पृथी पॉल बिल्ला राम संजीव कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here