किसान कमेटी दोआबा की 16 फरवरी को भारत बंद संबंधी हुई चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। किसान कमेटी दोआबा की मुख्य कमेटी की अहम बैठक राजपुर भाईयां में हुई। इसमें 16 फरवरी, 2024 के भारत बंद पर चर्चा की गई। हर गांव में गुरुद्वारा साहिब से किसानों और लोगों से भारत बंद को ‘सफल बनाने की अपील करने के लिए ड्यूटीयां लगाई गई। सभी गांवों में ऑटो रिक्शा के माध्यम से तीन दिन तक अपील की जाएगी। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की किसानों और लोगों के प्रति दमनकारी नीतियों के खिलाफ इस बंद का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

इन सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता के हर वर्ग के लोगों में गुस्से की आग सुलग रही हैं, जो विस्फोट होने को तैयार है। लोग सही मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। भारत की जनता को 2024 के चुनाव में केंद्र सरकार को सबक सिखाना देना चाहिए। अंत में किसान कमेटी दोआबा ने सभी लोगों से बंद को सफल बनाने के लिए सभी संस्थानों, दुकानों, कार्यालयों और कारखानों को बंद रखने अपील भी । लोगों से उस दिन यात्रा न करने का भी आग्रह किया गया। बैठक में हरबंस संघा, चरण सिंह मोनां खुर्द, अमनदीप संघा मोनां, राजू भाम, सोनी रहली, जिंदर दिहाना, सुखपाल सिंह फौजी, सुखदेव सिंह काहरी, जोगा सिंह साहरी, हरपाल सिंह नंबरदार, अजमेर सिंह मोनां और बलजीत सिंह साहरी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here