ममता सरकार को भंग कर बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन: रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मे भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के विरुद्ध किए गए अत्याचारों के खिलाफ आज जिला भाजपा युवा मोर्चा  प्रभारी डा. रमन भाई की अध्यक्षता में भाजपा जिला युवा मोर्चा प्रधान शिवम शिवम ओहरी के नेतृत्व में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ममता सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिला युवा मोर्चा के प्रभारी डा. रमन घई ने इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित होकर  कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। ममता सरकार गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ममता सरकार सामाजिक तत्वों को बढ़ावा देकर तृणमूल कांग्रेस का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जिस प्रकार से संदेशखाली में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं पर अत्याचार तथा बलात्कार किया गया उसको देखते हुए ममता बनर्जी को तुरंत मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीडि़तों को न्याय देने की बजाय आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। डॉक्टर घई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की की बंगाल की कानून व्यवस्था की चौपड़ स्थिति को देखते हुए वहां पर ममता सरकार को भंग करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

ताकि राज्य की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा के प्रधान शिवमओहरी ने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं विशेष कर महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर जिला युवा महामंत्री सूरज शर्मा, महामंत्री गगनदीप सैनी, उप प्रधान सुनंदन सूद, काकू रेवाड़ी, मयंक शर्मा, राहुल ओहरी, शिवम गैंद मंडल प्रधान, अभी भाटिया, कमल सैनी, लीगल सैल एडवोकेट शिवम कुमरा, ऑफिस इंचार्ज दीपक रॉक्सी, योगी राज, विकास कुमार, जसवीर सिंह, बबलू, करनैल, सोनू कुमार, घनशाम कुमार, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here