Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur गर्व: डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस डिस्क पुरस्कार से सम्मानित हुए जनौड़ी के...

गर्व: डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस डिस्क पुरस्कार से सम्मानित हुए जनौड़ी के राजपाल

होशियारपुर/हरियाना(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। जिला होशियारपुर के कंडी क्षेत्र के गांव जनौड़ी के ए.एस.आई. ठाकुर राज पाल कपूरथला को उनकी बेहतर सेवाएं देने पर पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा द्वारा डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस डिस्क पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ठाकुर राज पाल के भाई प्रभात ठाकुर, जो कि चंडीगढ़ में पुलिस विभाग में सेवा निभा रहे है ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि इस प्राप्ति ने पूरे देश में गांव जनौड़ी का नाम रोशन करके युवा पीढ़ी के समक्ष एक मिसाल पेश की है कि मेहनत और लग्न से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Advertisements

ए.एस.आई. राज पाल ने इस प्राप्ति का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि मैं आज यह मुकाम इन के सहयोग से ही प्राप्त कर सका हूं। उल्लेखनीय है कि ए.एस.आई. राज पाल के पिता ठाकुर सोहन लाल भी पुलिस विभाग के रिटाएर्ड अधिकारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here