अनुशासन, भाईचारा, एकता एवं देशप्रेम की भावना का विकास करने में स्काउट्स निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विश्व चिंतन दिवस दुनिया भर के सभी गर्ल स्काउट, गर्ल्स गाइड और गर्ल्स समूहों के लिए महत्वपूर्ण होता है। असल में यह  दिवस  पूरी दुनिया में सभी लोगो के बारे में सोचने और उनकी चिंताओं को दूर करने के बारे में एक पहल है। यह एक वार्षिक उत्सव है जो 1926 से  बॉय स्काउट्स के संस्थापक और उनकी पत्नी लॉर्ड बैडेन और ओलेव बैडेन दोनो के  जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है इसका थीम महिलाओं को कौन से मुद्दे सबसे अधिक चिंतित करते हैं और वे दुनिया में क्या बदलाव देखना चाहते हैं पर आधारित होता होता है इस बार वाक्यांश अर्थात थीम “हमारी दुनिया, हमारा समृद्ध भविष्य” है, जो एक टिकाऊ और समावेशी दुनिया बनाने के महत्व पर जोर देता है जहां सभी लड़कियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। 

Advertisements

इसी थीम के मद्देनजर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ( उत्कृष्ट) टौणी देवी के  स्काउट गाइड्स ने भी स्काउटिंग के सिदान्तों पर अम्ल करने और एक समृद्ध समाज निर्माण करने में अपना योगदान देने का प्रण लिया यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य  रजनीश रांगड़ा ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष  में स्काउटिंग की भूमिका बेहद अहम् है जो दूसरों की सहायता एवं  अन्य कुरीतियों जैसे नशा निवारण के लिए लोगों को जागरूक करने में  हमेशा तत्पर रहते  हैं स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल ने स्काउट गाइड की स्थापना कर जनमानस में अनुशासन, भाईचारा, एकता एवं देशप्रेम की भावना का विकास  किया है इसके माध्यम से बच्चों को विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन अवसर मिलता है ऐसी ही प्रतिभा की धनी आठवीं कक्षा की गाइड्  चेतना ने प्रधानाचार्य, सतीश एवं गाइड कप्तान  कुसुम लता के चित्र  अपने हाथ से बना कर उन्हें  भेंट कर सबका दिल जीत लिया बताते चलें चेतना पहले भी कई बड़ी हस्तियों के चित्र बना चुकी हैं जोकि हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है प्रधानाचार्य ने उसे इस कलाकृति के लिए धन्यबाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की 

इस अवसर स्काउट मास्टर सतीश राणा ने कहा कि स्काउटिंग में कौशल क्षमता और व्यक्तित्व विकास की अपार संभावनाएं है। उन्होंने स्काउटिंग को आत्मनिर्भर होकर सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ निस्वार्थ भाव से दूसरों की  सेवा व सहयोग करने के लिए जीवन जीने का मार्ग बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here