सिटी सैंटर कम्युनिटी हॉल का किराया अधिक वसूले जाने की जांच की जाए: सुदर्शन बेदी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सुदर्शन सिंह बेदी ने एक प्रैस वार्ता मे बताया कि सिटी सैंटर होशियारपुर जो कि एस.डी.एम. होशियारपुर की ओर से किराये पर 5 वर्षों के लिए दिया गया है में काफी त्रुटियां हैं। एक्सियन पी.डब्लयू.डी. बी.एंड.आर होशियारपुर की ओर से सिटी सैंटर होशियरपुर का किराया प्रति वर्ष 1 करोड़ 31 लाख निर्धारित किया गया था परन्तु एस.डी.एम. होशियारपुर की ओर से यह किराया 1 करोड़ 31 लाख की बजाये 18 लाख 77 हज़ार प्रति वर्ष के हिसाब से दिया गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि जब मेरे द्वारा एस.डी.एम. होशियारपुर से 18 लाख 77 हज़ार रूपए किराया निर्धारित करने का मापदंड बताने को कहा गया तो उन्होंने कोई तसल्लीबख्श जवाब नही दिया। एस.डी.एम. होशियारपुर की ओर से जो सम्बन्धित व्यक्तियों से किराये का ऐग्रीमैंट किया गया वो भी 4 हज़ार रूपए के अष्टांम पेपर पर किया है। जबकि सरकार के नियमों के अनुसार ये ऐग्रीमैंट 1 लाख 83 हज़ार के अष्टाम पेपर पर किया जाना था। इस सम्बन्धी वित्त कमिशनर माल पंजाब चंडीगढ़ की ओर से भी डिप्टी कमिशनर होशियारपुर को पत्र लिखा गया कि ज़रूरी कारवाई की जाये पर अभी तक कोई कारवाई नही की गई। सिटी सेंटर के अधिकारी जनता से निर्धारित किराये से अधिक किराया बसूल कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इसकी विजीलैंस जांच करवाई जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here