Monday, October 26, 2026
Home National यूक्रेन और रुस मिसाइल हमले में भारतीय युवक की मौत

यूक्रेन और रुस मिसाइल हमले में भारतीय युवक की मौत

यूक्रेन (द स्टैलर न्यूज़)। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रुकने का नाम ही ले रहा। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। जहां यूक्रेन के मिसाइल हमले में एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। इस सबंधी अन्य भारतीय कर्मचारी ने कहा कि 21 फरवरी को गुजरात का एक 23 वर्षीय व्यक्ति, जिसे रूस ने सुरक्षा सहायक के रूप में नियुक्त किया था, यूक्रेन के हवाई हमले में मारा गया। वह रूस-यूक्रेन सीमा पर डोनेट्स्क क्षेत्र में तैनात थे। जब मिसाइल गिरी तब उसे फायर करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस हमले में युवक की जान चली गई।

Advertisements

भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है। हामिल के पिता ने बताया कि उनकी हामिल से 20 फरवरी को बात हुई थी। एक दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बारे में कर्नाटक के समीर अहमद ने बताया कि हैमिल उनसे 150 मीटर दूर फायरिंग और मिसाइल लॉन्च करने का अभ्यास कर रहा था। अचानक धमाका हुआ तो हम लोग खाई में छुप गये। थोड़ी देर बाद जब हम बाहर आए तो देखा कि हैमिल मर चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here