Thursday, October 15, 2026
Home National यूक्रेन के 2 शहरों में रूस ने किया सीजफायर का ऐलान

यूक्रेन के 2 शहरों में रूस ने किया सीजफायर का ऐलान

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन और रूस युद्ध के 10वें दिन रूस ने यूक्रेन के 2 शहरों-मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है। यानी जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे।

Advertisements

इसके पहले रूस ने यूनाईटेड नेशन सिक्योरिटी काऊंसिल की बैठक में कहा- हम यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here