सौरमंडल में नेपच्यून और यूरेनस ग्रहों के पास घूमते मिले दो नए मून

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अंतरिक्ष वैज्ञानिक हर दिन सौरमंडल में हो रही हलचल के बारे में रोमांचिक जानकारी हमारे साथ सांझा करते रहते है। वैज्ञानिकों द्वारा ऐसी ही एक नई रोचक जानकारी सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि  सौरमंडल में तीन नए चंद्रमा खोजे हैं जो अब से पहले कभी नहीं देखे गए थे। सोचने की बात यह कि क्या ये चंद्रमा नए बने हैं? या पिर वैज्ञानिकों की नजरों से छुपे हुए थे? उन्होंने बताया कि जो नए चंद्रमा देखे गए हैं इनमें से दो मून तो नेपच्यून ग्रह के चारों ओर चक्कर लगा रहे हैं और एक अन्य चंद्रमा यूरेनस ग्रह के चक्कर काट रहा है। हवाई और चिली में मौजूद पावरफुल टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर इनको स्पॉट किया गया है।  बता दें कि इससे पहले भी इसे पहले भी 2003 में देखा गया था, लेकिन कोई सटीक जानकारी मिलने से पहले ही यह गायब हो गया था।

Advertisements

उसके बाद सितंबर 2021 में भी इन्हें देखे जाने की बात सामने आई लेकिन इनकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। क्योंकि ये आकार में छोटे होने के कारण बीच में कहीं गायब हो जा रहे थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये नेपच्यून के पास पैदा हुए चंद्रमा नहीं हैं, बल्कि ये कहीं और पैदा हुए हैं। फिर बाद में नेपच्यून के गुरुत्वाकर्षण ने इनको खींच लिया। जिसके बाद ये इसका चक्कर लगाने लगे।  नेपच्यून का जो चंद्रमा ज्यादा चमकीला है, वो लगभग 23 किलोमीटर चौड़ा है, और यह 9 साल में नेपच्यून का एक चक्कर पूरा करता है। वहीं, जो चंद्रमा कम चमकीला है, वह लगभग 14 किलोमीटर चौड़ा है। यह ग्रह का एक चक्कर 27 साल में पूरा करता है।  यूरेनस के नए चंद्रमा खोजे जाने के बाद अब नेपच्यून के पास 16 चांद हो गए हैं, जबकि यूरेनस के पास 28 चांद हो गए हैं। स्पेस डॉट कॉम के मुताबक इंटरनेशनल एस्ट्रॉनॉमिकल यूनिट ने घोषणा कर इस खोज की जानकारी दी है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इनको नाम भी दे दिए हैं। नेपच्यून के दो नए चंद्रमा में से एक को, जो सबसे चमकीला है उसे S/2002 N5 नाम दिया गया है। जबकि इसके कम रोशनी वाले चांद को S/2021 N1 नाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here