Wednesday, October 21, 2026
Home National बम को गेंद समझकर खेल रहे थे बच्चे, हुआ ब्लास्ट, 1 की...

बम को गेंद समझकर खेल रहे थे बच्चे, हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, 2 घायल

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पांडुआ इलाके से एक खबर सामने आई हैं, जहां एक देसी बम फट गया। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे उस बम को गेंद समझकर खेल रहे थे, तभी वह फट गया। घायलों में से एक ने कथित तौर पर अपना दाहिना हाथ खो दिया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को इसी इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थीं। अभिषेक बनर्जी की सोमवार को पांडुआ में सभा थीं और उनकी सभा स्थल से कुछ ही दूरी पर यह भयानक घटना घटी। इस धमाके में घायल दोनों बच्चों की पहचान रूपम वल्लभ और सौरभ चौधरी के रूप में हुई है।

Advertisements

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पांडुआ के तिन्ना इलाके में एक तालाब से स्थानीय निवासियों ने अचानक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी। लोगों ने जब देखा तो तीनों बच्चों की हालत गंभीर थी, जबकि एक बच्चें की तो मौत हो चुकी थी। स्थानीय निवासी सुकांत मिस्त्री ने कहा कि वह हमेशा की तरह नहाने जा रहे थे, तभी उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी। हालांकि वहां पर वह बम कैसे आया और उसे वहां किसने छोड़ा था। इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता चला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here