जापान को मिली सफलता,  ‘SLIM मून’ लैंडर ने दिया रेस्पॉन्स

जापान (द स्टैलर न्यूज़)। जापान की स्‍पेस एजेंसी जाक्‍सा को सफलता मिली है। चंद्रमा पर भेजे गए लैंडर ने फिर से रेस्‍पॉन्‍स दे दिया है। बता दें कि एजेंसी द्वारा भेजे गए लैंडर ने कुछ समय पहले रेस्पॉन्स देना बंद कर दिया था, लेकिन वह अब फिर से जिंदा हो गया है। SLIM मून लैंडर ने 19 जनवरी को चांद पर सटीक लैंडिंग की थी, लेकिन सीधी लैंडिंग नहीं कर पाने के कारण वह अपनी जगह पर गिर गया था।

Advertisements

हालांकि वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और एक सप्‍ताह बाद जब सूर्य की किरणें SLIM में लगे सोलर पैनलों पर पड़ीं, तो वह चार्ज हो गया और अपनी जगह पर खड़ा भी हो गया।  जापानी स्‍पेस एजेंसी के अनुसार दोबारा किया गया कम्‍युनिकेशन कुछ देर रहा। जैसे-जैसे तापमान में सुधार होगा, लैंडर के साथ संपर्क किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here