ब्राह्मण सेवा समिति की मासिक बैठक में भाजपा के उप प्रधान सुभाष शर्मा पहुंचे

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ के पंकज शर्मा अवान कोट, अवनीश मोदगिल साहूमाजरा ने संयुक्त रूप से बताया कि ब्रह्माण सेवा समिति की हर महीने के पहले रविवार को होने वाली मीटिंग इस बार महा शिवरात्रि पर्व की वजह से 10 मार्च को पुनीत रेस्टोरेंट घनौली में हुई| इस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उप प्रधान सुभाष शर्मा अपने राजनीतिक कार्यों में से समय निकाल कर ब्राह्मण सेवा समिति की हो रही गति विधियों को जानने तथा ब्राह्मण देवताओं से आशीर्वाद लेने के लिए विशेष तोर पर पहुँचे| ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ की 2 घंटे तक चली इस मीटिंग में सबसे पहले सभी ने एक दूसरे को महा शिव रात्रि पर्व की शुभ कामनाएं दी|

Advertisements

अवनीश मोदगिल साहूमाजरा, पंकज शर्मा अवान कोट, सुरिंदर पाल कोशिक ने श्री अयोध्या जी में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए रोपड़ जिले से भेजी आस्था ट्रेन के लिए जहा भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद किया वही भारतीय जनता पार्टी के उप प्रधान सुभाष शर्मा जी को एक और आस्था ट्रेन रोपड़ जिले से श्री राम मंदिर अयोध्या जी के दर्शन के लिए भेजने के लिए आग्रेह किया| मीटिंग समय श्री सुभाष शर्मा जी ने ब्राह्मण सेवा के साथ विस्तार पूर्वक वार्ता की तथा समस्त ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपङ की प्रशंसा की और आश्वासन दिया कि जल्दी ही आस्था ट्रेन रोपड़ जिले से श्री राम मंदिर अयोध्या जी के दर्शन करने के लिए जायेगी|

जिसका समस्त ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ ने तालियों से स्वागत किया| हरविंदर पाल आहलुवालिया, प्रिंस कौशिक और सौरव शर्मा अवान कोट ने कहा कि जहां ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों और पूजा पाठ कार्यों को अच्छे तरीके से संभाला जा रहा है। वहीं ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा साल भर में किये गये कार्यो की पुरे इलाके के चर्चा है | इस मौके पर पंडित अवनीश मोदगिल साहूमाजरा, पंकज शर्मा अवान कोट, सुरिंदर पाल कौशिक घनौली, प्रिंस कौशिक, सौरव शर्मा अवान कोट, राजीव कौशिक घनौली, हनी शर्मा, मोहित शर्मा, रविंद्र तिवारी, राकेश शर्मा साहुमाज़रा, कृष्ण शर्मा, भूपेंद्र शर्मा और बड़ी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here