Sunday, October 25, 2026
Home National बारात लेकर आ रही बस पर हाईटेंशन तार गिरी, 4 की मौत

बारात लेकर आ रही बस पर हाईटेंशन तार गिरी, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां मऊ से बारात लेकर आ रही बस पर हाईटेंशन तार गिर गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद बस में आग लग गई। हाईटेंशन तार के करंट से बस में सवार लोग झुलस गए। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस यात्रियों से भरी हुई थी। तार गिरने से बस में आग लग गई। जानकारी अनुसार आग में चार लोगों के जिंदा जलने की खबर है। बस में 50 लोग सवार थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here