Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू  

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान मंगलवार को कीरतपुर साहिब, रूपनगर जि़ला रूपनगर में तैनात एक राजस्व पटवारी प्रकाश सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।  

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मामला तहसील श्री आनन्दपुर साहिब के गाँव छोटी झक्खियां निवासी सोहन सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसकी जद्दी ज़मीन का विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले 20,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पटवारी पहले भी अलग-अलग मौकों पर उससे 14,000 रुपए ले चुका है और रिश्वत के बकाया 5000 रुपए की माँग कर रहा है।  

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसके अंतर्गत मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।  इस सम्बन्धी उपरोक्त राजस्व अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ्लाइंग सक्वेड-1 पंजाब, मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here