Monday, November 2, 2026
Home Himachal सीटू का बिझड़ ब्लॉक में मजदूर हितों को लेकर प्रदर्शन

सीटू का बिझड़ ब्लॉक में मजदूर हितों को लेकर प्रदर्शन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हिमाचल भवन,सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने श्रम कल्याण बोर्ड व प्रदेश सरकार के खिलाफ बिझड़ ब्लॉक के गांव-गांव में विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत की। उल्लेखनीय है जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से ही श्रम कल्याण बोर्ड के में मजदूरों का पंजीकरण व नवीनीकरण नहीं हो रहा है।  मजदूरों के लंबित लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं जिससे मजदूरों में भारी निराशा है। मजदूर लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं मुख्यमंत्री समेत तमाम सरकार के प्रतिनिधियों से कई मर्तबा मिल चुके हैं ।

Advertisements

इसी कड़ी में आज बिझड़ ब्लॉक के सोहारी ,पपलोहल, सरयाणा,कच्छवीं व बिझड़ गांवों में मजदूरों ने प्रदर्शनों की शुरुआत की और सरकार और श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ जमकर रोष निकाला।  प्रदर्शनों में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर बिझड़ ब्लॉक  के अध्यक्ष धर्म सिंह सचिव प्रवीण कुमार रेखा,कांता,रीना,धनीराम,नेक राम,राजेंद्र सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here