Sunday, October 18, 2026
Home Himachal मुस्लिम वर्ग का प्रत्येक सदस्य लड़ाई में देश के साथ : के.डी...

मुस्लिम वर्ग का प्रत्येक सदस्य लड़ाई में देश के साथ : के.डी हिमाचली

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का रोष कम नहीं हो रहा है आज 20 फरवरी को भी इंदौरा में रोष व्यक्त किया गया जिसमें इलाका के कई युवाओं ने शिरकत की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सयोंजक के.डी हिमाचली ने शिरकत की और पाकिस्तान के खिलाफ खूब भड़ास निकाली उन्होंने कहा कि हम सभी मुस्लिम हिन्दोस्तान की आर्मी के साथ है हमें अगर बॉर्डर पर भी हमारी जरूरत है तो हम लडऩे के लिए तैयार है पाकिस्तान से उन्होंने कहा कि हमें अब आर-पार की लड़ाई चाहिए।

Advertisements

शेर अली उपप्रधान ने कहा कि देश शहीदों की शहादत को सलाम करता है और मुस्लिम समाज का हर व्यक्ति देश के साथ खड़ा है अगर कोई मुस्लिम आतंकवाद का साथ देता है तो वह मुस्लिम नहीं एक काफिर आदमी है जिसे जहुनम मिलेगा जन्नत कभी उसे नसीब नहीं होगी क्योंकि वो अल्लाह की बनाई कायनात को तबाह करने की कोशिश कर रहा है जिसे मुस्लिम समाज उनकी इस कायराना हरकत के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

मुस्लिम समाज ने सभी मुस्लिम भाईयों से एक गुजारिश की कि आप लोग भी मेहनत कर हिन्दोस्तान की आर्मी में भर्ती होने का प्रयत्न करें ताकि पाकिस्तान की आवाम को पता चले कि हिंदुस्तान के मुस्लिम अपने देश पर जान कुर्बान करते हैं और पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटाने के लिए अपने देश के साथ 24 घण्टे खड़े हैं। इस मौके पर युवाओं ने देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कसमें खाई की देश को तबाह करने की जो सोचेगा उसे युवा वर्ग अपनी तरफ से सजा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here