मोदी व अनुराग के झूठे वादों की लिस्ट लेकर कांग्रेस जाएगी मतदाताओं के बीच

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की बैठक बुधवार को परिधि गृह हमीरपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यातिथि के तौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों में पदाधिकारियों की भूमिका और रणनीति पर विशेष रुप चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

Advertisements

हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में केवल सिंह पठानिया ने ली फीडबैक

प्रैस से बात करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व हमीरपुर के सांसद अनुराग के झूठे वादों की लिस्ट लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जायेंगे। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि केंद सरकार ने स्मार्ट सिटी, किसानों व बेरोजगारों को लेकर देश की जनता से झूठ बोला। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी। पठानिया ने कहा कि शायद नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक प्रणाली के पहले पी.एम. हैं जिन्होंने आजतक पत्रकारों से सीधी बात नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पी.एम. सिर्फ एडिट भाषण देना जानते हैं। जिला कार्यकारिणी की बैठक में न आने वाले पदाधिकारियों पर पूछे प्रश्न पर पठानिया ने कहा कि जो काम नहीं करना चाहते, उनके बारे में सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे पदाधिकारियों पर नजर रखेगी जो मीटिंग में नहीं आते। इस मौके पर उनके साथ विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, प्रेम कौशल, नरेश ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिल वर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, विवेक कटोच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here