होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। डीसैंट वैलफेयर सोसायटी ने डा. रमन घई के भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर उनके सम्मान हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय प्रहलाद नगर में किया। समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की।
इस कार्यक्रम में डा. रमन घई का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर उनका सम्मान किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि डा. रमन घई ने अपने जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि डा. घई ने दिन-रात एक कर पार्टी का प्रचार और प्रसार किया है तथा हर तरह के भेदभाव को पार्टी से समाप्त करने के प्रयास किए हैं। उन्होंने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर भी डा. घई खरा उतरते हुए पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने में अपना सहयोग देंगे। इस मौके पर डा. घई ने कहा कि उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाई कमान ने प्रदेश में उनकी नियुक्ति कर जो जिला कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है उससे आम कार्यकर्ता का पार्टी के प्रती और विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह जी-जान से निभाएंगे। इस मौके पर मोहिंदर लाल पथरिया, अश्विनी ओहरी, अजय ठाकुर, दीपक शारदा, डा. पंकज शर्मा, तरूणजीत, संजीव, सुमित, विकास लाडी, रोमी, विनीत मेहता, टोनू सेठी, दीप, पवन, यशु जैन, बंटी नंबरदार, नीरज शर्मा, राधे, साहिल, जीवन पथरिया, मनु आदि भी उपस्थित थे।