विजय पठानिया ने घायलों को अपनी कार में पहुंचाया अस्पताल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जहानखेला के पास मिनी बस के पलटने से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, तो उसी समय पास के गांव में जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली तो वह तुरंत ही घायलों के पास जाकर मौके पर फस्र्ट एड दी तथा उन्हें तुरंत अपनी गाड़ी में बिठाकर सिविल अस्पताल होशियारपुर में पहुंचाया।

Advertisements

इस बात की जानकारी उन्होंने तीक्ष्ण सूद को दी। सूचना मिलते ही तीक्ष्ण सूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और मौके पर पहुंचकर उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना। सिविल सर्जन और एस.एम.ओ को तुरंत घायलों का उपचार करने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ जिला महामंत्री भाजपा विनोद परमार जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू और कृष्ण अरोड़ा व सोशल मीडिया इंचार्ज शिव कुमार काकू भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here