भाजपाईयों की ओर से लाल किले पर झंडा चढ़ा कर की गई किसान आंदोलन को फेल करने की कोशिश: प्रधान संघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा की ओर से रिलायंस शोरूम, सुतैहरी रोड पर प्रधान हरबंस सिंह संघा द्वारा ब्यान जारी करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा 26 जनवरी को गलत तरीके से साजिश तहत ट्रैक्टर परेड को असफल करने की कोशिश करके आर.एस.एस./भाजपाईयों की ओर से लाल किले पर झंडा चढ़ा कर किसानों के आंदोलन को फेल करने की कोशिश की है। सारे भारत को ही नहीं बल्कि बाकी देशों को भी इस साजिश के बारे में पता है तथा सभी इसकी निंदा करते हैं। इससे किसानों का संघर्ष ओर तेज़ होगा।

Advertisements

प्रधान संघा ने कहा कि 26 जनवरी को होशियारपुर में शांतिपूर्वक माहौल में किसानों की ओर से ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए उनका धन्यवाद किया तथा कहा कि इस परेड को शांतिपूर्वक ढंग से निकालने में होशियारपुर की पुलिस का भी बहुत योगदान रहा। श्री संघा ने होशियारपुर की पुलिस तथा प्रशासन का भी धन्यवाद किया। संघा ने केन्द्र सरकार से मांग की कि दिल्ली में जिन किसानों को गिरफ्तार किया है, उनको जल्द से जल्द रिहा किया जाये। उनके ऊपर झूठे बनाये केस वापिस लिये जायें। हर समझदार व्यक्ति मोदी सरकार की निंदा करता है। यह गोदी मीडिया सरकार को गलत खबरें देकर गलत दिशा की ओर लेकर जा रहा है।

संघा ने किसान जत्थेबन्दियों को तथा मज़दूर/किसान/मुलाज़मों को यह अपील की कि हो सकता है कि यह मोर्चा काफी लम्बा चले, इसलिए जो भी आर्थिक मदद करनी हो, आज़ाद हिन्द किसान कमेटी दोआबा के प्रधान के ध्यान में रखकर की जाये। मीटिंग में सोहन सिंह सरपंच, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, दिलबाग सिंह काहरी, सुखपाल सिंह काहरी, मलकीत सिंह, लखविन्द्र सिंह लक्खी, सुरजीत सिंह सैनी, ज्ञान सिंह भलेठू, दर्शन सिंह, अवतार सिंह शेरपूरी, मंगत सिंह, राजिन्द्र सिंह, अश्विनी कुमार, जगदीश सिंह, आर.एस.बाजवा, धर्मजीत, जोगा सिंह, मनवीर सिंह, जोगा सिंह, तरसेम सिंह नागर तथा किशन सिंह ने भी विचार पेश किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here