Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा पथ यात्रा: विश्वनाथ बंटी

होशियारपुर में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा पथ यात्रा: विश्वनाथ बंटी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ बंटी के नेतृत्व में जिला कार्यालय में हुई। इस मौके पर पार्टी हाईकमांड द्वारा जारी निर्देशों के तहत 75वें आजादी दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को तिरंगा पथ यात्रा निकाले जाने पर विचार किया गया। इस मौके पर श्री बंटी ने कहा कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा तथा 13 अगस्त को सुबह 10 बजे बाबा भंडारी की बाउली, हरियाना रोड़, होशियारपुर से यात्रा प्रारंभ की जाएगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यात्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू के नेतृत्व में निकाली जाएगी। उन्होंने आजादी के इस महापर्व पर सभी शहर निवासियों से अपील की कि वह बढ़ चढक़र यात्रा में पहुंचकर देश का गौरव बढ़ाएं और तिरंगे का सम्मान करें। इस अवसर पर शहर प्रधान रमेश डडवाल, देहाती प्रधान बलविंदर भट्टी, इंटक प्रधान अश्विनी शर्मा, पार्षद अशोक मेहरा, उपाध्यक्ष हरीश आनंद, गुरदीप कटोच, सुरिंदर बीटन, बलविंदर कौर, आशा दत्ता, गुरमीत सिद्धू, सेवा सिंह, पुनीत शर्मा, गोपाल वर्मा, रविंदर दत्ता, संजय शर्मा, नवाब हुसैन, बलविंदर सिधू, रविदत्त शर्मा, पप्पू प्रधान आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here