Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur सहयोग संस्था की तरफ से 21 को अग्रवाल भवन में लगाया जाएगा...

सहयोग संस्था की तरफ से 21 को अग्रवाल भवन में लगाया जाएगा मुफ्त नेत्र जांच कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक बेहद राहतभरी और लाभदायक खबर है। सहयोग वूमेन इम्पावरमेंट सोसायटी, बजवाड़ा (होशियारपुर) तथा लायंस आई हॉस्पिटल, आदमपुर के संयुक्त प्रयास से एक मुफ्त नेत्र ऑपरेशन एवं जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

यह शिविर 21 जून 2026, रविवार को अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड, होशियारपुर में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर के दौरान मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) के ऑपरेशन, आंखों की जांच तथा आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी। अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का परीक्षण करेगी और आवश्यकता अनुसार उचित उपचार एवं परामर्श भी प्रदान करेगी।

संस्था पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है या मोतियाबिंद की शिकायत है, वे इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपनी आंखों की जांच करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here