
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झण्डा फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया। इस वर्ष पर मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस का थीम ’वंदे मातरम के 150 साल’ है।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल और रेड रिबन क्लब के इंचार्ज विजय कुमार और एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर रणजीत कुमार के अलावा कॉलेज काउंसिल के सदस्यों के साथ समूह स्टाफ मौजूद था। कॉलेज के स्टाफ को प्रिंसिपल द्वारा इस दिवस की बधाई दी गई।











