Sunday, October 4, 2026
Home Education विद्यार्थियों के हितों के लिए शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य लेना बंद करे...

विद्यार्थियों के हितों के लिए शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य लेना बंद करे सरकार: जीटीयू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर के प्रधान प्रितपाल सिंह चौटाला और जिला महासचिव जसवीर तलवाड़ा ने प्रेस बयान जारी करते हुए पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने की कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के बड़े-बड़े दावे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार स्कूलों को शिक्षक-विहीन बनाकर गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों के 24,451 मतदान केंद्रों पर लगभग 24,451 बीएलओ और करीब 2,500 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

Advertisements

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत मतदाता प्रपत्रों के सत्यापन के लिए लगभग 26,000 शिक्षकों को 25 जून से 25 जुलाई तक पूरे एक महीने के लिए स्कूलों से फारग कर चुनाव आयोग के अधीन कर दिया गया है।जीटीयू के नेताओं ने कहा कि जुलाई का महीना शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जब लगभग 26 हजार शिक्षक स्कूलों में उपस्थित नहीं रहेंगे, तो लाखों गरीब बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा? उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की पंजाब में होने वाले प्रत्येक चुनाव, जनगणना, ड्रग सर्वे, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) आदि गैर-शैक्षणिक कार्यों में अनिवार्य ड्यूटी लगाई जाती है, जबकि विद्यार्थियों के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाता है।उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों के मुखी या एकमात्र शिक्षक ऐसी ड्यूटियों पर भेज दिए जाते हैं, वे स्कूल पीछे से “भगवान भरोसे” ही चलते हैं। ऐसे स्कूलों की स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? सरकारों की ऐसी शिक्षा-विरोधी नीतियों से बच्चों के अभिभावक और शिक्षक दोनों परेशान हैं।

उन्होंने मांग की कि सरकार बेरोजगार युवाओं को इन गैर-शैक्षणिक कार्यों में नियुक्त करे ताकि गरीब विद्यार्थियों की पढ़ाई को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।इस अवसर पर शिक्षक नेता संजीव धूत, रजत महाजन, अमर सिंह, विकास शर्मा, सुनील शर्मा, वरिंदर विक्की, नरेंद्र अजनोहा, प्रिंस पलियाल गढ़दीवाल, परमजीत कातिब, जसविंदर बुल्लोवाल, सचिन कुमार, मनजीत सिंह, जसवंत सिंह, परस राम, बलविंदर टाक, सतीश कुमार, राज कुमार, नरेंद्र मंगल, राजेश अरोड़ा,चमन लाल, राजिंन्द्र कुमार,जसवीर बोदल, उमेश कुमार, अमरजीत सिंह, पवन कुमार, शाम सुंदर, अश्वनी राणा, सरबजीत सिंह, नरेश मिड्डा, दविंदर मूणक आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here