Monday, October 26, 2026
Home Politics पंजाब सरकार के बजट से होशियारपुर निवासियों को मिली बड़ी राहत: तरनजीत...

पंजाब सरकार के बजट से होशियारपुर निवासियों को मिली बड़ी राहत: तरनजीत सेठी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब सरकार द्वारा पेश किए बजट में होशियारपुर को मुख्य प्रौजेक्ट मंजूर करके सरकार ने होशियारपुर निवासियों को आने वाले दिनों में बहुत राहत दी है। यह कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा जी द्वारा विकास के लिए किए गए प्रयासो को दर्शाता है।

Advertisements

उक्त बात जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तरनजीत कौर सेठी ने बजट में होशियारपुर को रेलवे, ओवर ब्रिज, कम्यूनिटी सैंटर, कैंसर अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपए तथा फूड स्ट्रीट आदि जैसी लाभ मिलना राहत भरा है। इसके लिए तरनजीत कौर ने कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दीप भट्टी, सुरिंदर सठियाल, परमजीत कौर, हरजीत कौर, स्वर्णजीत कौर, सुमन तलवाड़, मीना आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here