Wednesday, October 14, 2026
Home Jammu & Kashmir कठुआ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में सब-इंस्पैक्टर की हुई...

कठुआ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में सब-इंस्पैक्टर की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई, वहीं दूसरी तरफ सब-इंस्पैक्टर दीपक शर्मा भी घायल हो गया। जिसकी आज सुबह इलाज दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सिर में चोट लगने से घायल हुए सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisements

मुठभेड़ में एक अन्य पुलिसकर्मी अनिल कुमार भी घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें कि सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त दीपक शर्मा की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। दीपक के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद एसएसपी कठुआ ने दीपक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here