
कर्नाटक (द स्टैलरन न्यूज़)। कर्नाटक में बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को करीब 20 घंटे के बचाव कार्य के बाद बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विजयपुरा के इंडी तालुक के लाचयान गांव में खुले बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बचाने में सफलता हासिल की है। लाचयान गांव में 16 फीट गहरे बोरवेल में बच्चे के गिरने के बाद बुधवार शाम करीब 6.30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया। इससे पहले परिवार का बुरा हाल था। कई जगहों से विशेषज्ञ बुलाए गए। पुलिस के मुताबिक, बच्चा उस समय बोरवेल में गिर गया जब वह अपने घर के पास खेलने गया था। मामला तब सामने आया जब किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को सूचित किया। अधिकारियों ने बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल के बराबर 21 फीट गहरा गड्ढा खोदा था।











