Saturday, October 24, 2026
Home Himachal हमीरपुर के लोग जानते हैं मुख्यमंत्री होने की अहमियत: राकेश ठाकुर 

हमीरपुर के लोग जानते हैं मुख्यमंत्री होने की अहमियत: राकेश ठाकुर 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में पूर्व सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष और बीजेपी समर्थित पूर्व  जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर खुल कर सामने आ गए हैं। मंगलवार को होटल हमीर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लोग मुख्यमंत्री खोने का दर्द और मुख्यमंत्री होने की अहमियत अच्छी तरह से जानते हैं। इस बार हम सीएम खोने नहीं देंगे।

Advertisements

राकेश ठाकुर को सुजानपुर से कांग्रेस टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह अपने समर्थकों सहित सीएम सुक्खू से भी मिल चुके हैं। उन्हें बीजेपी में धूमल कैंप से माना जाता रहा है लेकिन सुजानपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के बीजेपी में आने और उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद राकेश ठाकुर के तेवर कड़े दिख रहे हैं।  

राकेश ठाकुर ने आगे कहा कि जय राम ठाकुर ने बीजेपी का सीएम होते हुए हुए हमीरपुर  से भेदभाव किया। वह सुजानपुर आने में बेइज्जती महसूस करते थे। राकेश ने  कहा कि जयराम ने हमीरपुर के विकास कार्यों को रोका जबकि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सीएम बनते ही हमीरपुर जिला के विकास कार्यों को पंख लग गए। सीएम सुक्खू के 14 माह के कार्यकाल में हमीरपुर के बस स्टैंड का का काम शुरू करवाया जिसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने करवाया था। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने इस बस स्टैंड के निर्माण को एक भी पैसा नहीं दिया।

राकेश ठाकुर के मुताबिक मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण में भी जय राम ठाकुर ने काम को रोका और  बजट नहीं दिया जबकि सुक्खू सरकार ने 2022-23 में 163 करोड़ रुपए तथा 2023-24 के लिए 70 करोड़ रुपए का बजट जारी कर जिले के एक मात्र मेडिकल कालेज के निर्माण को गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे । यदि उन्हें सुजानपुर से कांग्रेस टिकट मिलती है तो वह सीट जीतकर सीएम सुक्खू के हाथ मजबूत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here