Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal ट्रक ने रौंदा बाइक सवार, मौके पर मौत

ट्रक ने रौंदा बाइक सवार, मौके पर मौत

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा । हमीरपुर जिले के डिडवी टिक्कर में एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार के आने से मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार गांव चोतड़ा डाक घर मैड इन के रूप में हुई है।

Advertisements

मृतक अनिल कुमार की उम्र 32 साल बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। प्रत्यक्ष दर्शीयों  के मुताबिक दुर्घटना ओवर स्पीड के कारण हुई है। तीखे मोड़ पर ट्रक बाइक को घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया । ट्रक को भी पुलिस ने बाउंड कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here