वेतन विसंगति और वित्तीय भत्ते के मुद्दे को जल्द सुलझाये सरकार: हिमाचल परिवहन मजदूर संघ

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की तीन दिवसीय कार्यसमिति की बैठक और अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। इस दौरान एचआरटीसी प्रबंधन व सरकार द्वारा परिवहन कर्मचारी की अनदेखी पर भारी रोष प्रकट किया।  बैठक में परिवहन कर्मचारियों की वेतन विसंगति का  मुद्दा लगभग पिछले 2 वर्ष से सरकार और प्रबंधन के विचाराधीन है पर विस्तृत चर्चा हुई।   

Advertisements

अब तक इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार व प्रबंधन ने अपनी कोई भी इच्छा शक्ति जाहिर नहीं की। इसके अलावा पहली तारीख को वेतन देना, छठे वेतनमान का एरियर,  40 माह का रात्रि तथा अतिरिक्त भत्ताअभी तक देय होने पर रोष जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी समस्याओं पर समय रहते  हल नहीं निकाला गया तो हिमाचल परिवहन मजदूर संघ 16 से 23 अक्टूबर तक डीपू स्तर पर गेट मीटिंग तथा 08 नवंबर को मुख्य कार्यालय का घेराव करेगा। इस अवसर पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के अध्यक्ष  रमाकांत , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के संगठन मंत्री  कैलाश मलिक, महासंघ के उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा तथा परिवहन के प्रभारी तथा भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष  मंगत राम नेगी  विशेष रूप से उपस्थित रहे । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here