Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा: भगवंत...

अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा: भगवंत मान

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित प्रसिद्व सख्शियतों ने आज राज्य के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रोफेसर बी. सी. वर्मा की प्राथना सभा में शिरकत करते हुये प्रो. वर्मा को भाव-भिनी श्रद्धांजलियां भेंट की।  माता मनसा देवी कंपलैक्स में प्राथना सभा में प्रो. वर्मा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकादमिक क्षेत्र को उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकती। उन्होंने कहा कि गाँव चलैला से उठ कर उन अपनी सख़्त मेहनत से उच्च विद्या हासिल करके अध्यापन के क्षेत्र में बेमिसाल सेवाएं निभाईं। उन्होंने कहा कि जैसे फूलों और शखाओं से पता लगता है कि पेड़ कितना मज़बूत है, वैसे एक सहृदय और समर्पित अध्यापक के कामयाब विद्यार्थी और उनकी संतान बताती है कि उनको किस तरह के संस्कार मिले हैं। 

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. वर्मा प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्रीय थे जो मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित थे। उन्होंने कहा कि प्रो. वर्मा द्वारा दिखाऐ मार्ग स्वरूप समूचे परिवार ने अपने जीवन में बुलन्दियों को छूआ और समर्पित होकर मिशनरी भावना के साथ देश की सेवा कर रहा है। उन्होंने वर्मा परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करने की अरदास की। बाबा फ़रीद मैडीकल यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंसेज़ फरीदकोट के बोर्ड आफ डायरैक्टर के चेयरमैन और दिल के रोगों के माहिर डाक्टर गुरप्रीत सिंह वांडर ने अपने अध्यापक प्रो. वर्मा को नमन करते हुये विद्यार्थी जीवन की यादें सांझा की। उन्होंने कहा कि प्रो. वर्मा हमारे आदर्श अध्यापक थे जो विद्यार्थियों के रोल मॉडल थे जिनकी प्राथमिकता हमेशा विद्यार्थी रहे हैं। प्रो. वर्मा हमेशा गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को घर मुफ़्त पढ़ाते। 

रस्म पगड़ी और आरती से पहले श्री गरुड़ पुराण जी का भोग डाला गया और लीज़ा डाबर की मंडली की तरफ से भजन किया गया। इस मौके पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और गुरमीत सिंह खुड्डियां, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज, राज्य सभा मैंबर अशोक मित्तल, मौजूदा विधायक, पूर्व मंत्री और विधायक, डीजीपी गौरव यादव, मुख्यमंत्री दफ़्तर के अधिकारी, सिवल और पुलिस के उच्च अधिकारी और सेवा मुक्त अधिकारी, वकील भाईचारे और प्रैस के नुमायंदों के इलावा अलग-अलग राजनैतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों और सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल, राधा स्वामी सतसंग ब्यास के प्रमुख गुरिन्दर सिंह ढिल्लों, गाँव चलैला की समूची पंचायत, सरकारी महिन्दरा कालेज पटियाला, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी बठिंडा, मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल पटियाला, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की बार कौंसिल, पंजाब आई. ए. एस. और पी. सी. एस. अफसरज़ एसोसिएशन, कालेज और टीचर्ज एसोसिएशन सहित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से शोक संदेश के द्वारा परिवार के साथ दुख सांझा किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here