Thursday, October 8, 2026
Home Himachal शादी समारोह में चले लात घूंसे, 3 घायल, शादी का मजा किरकिरा 

शादी समारोह में चले लात घूंसे, 3 घायल, शादी का मजा किरकिरा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा ।  बेगानी शादी में डॉन बन लात घूंसे चलाने से तीन युवक घायल हो गए। मामला नादौन उपमंडल के जोल सप्पड़ और अमलेहड़ गांव का  है। यहां  दो शादी समारोहों में मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। 

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक अमलेहड गांव निवासी केवल कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके घर में विवाह समारोह चला हुआ था। इसी दौरान तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की है। वहीं एक अन्य मामले में जोल सप्पड़ गांव में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े के कारण दो लोग घायल हो गए जबकि अन्यों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें से एक युवक आसिफ को सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे हमीरपुर रेफर किया गया है।

आसिफ पुत्र हाकम निवासी गांव ताल ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि किसी मामूली बात को लेकर सस्त्र निवासी दो लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। दोनों ही मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है। घायलों का मेडिकल करवा दिया गया है। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि मामलों की छानबीन की जा रही है। चिकित्सक की राय के बाद मामले में आगामी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here