Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh पंजाब विधान सभा स्पीकर संधवां द्वारा सुरजीत मिनहास के देहांत पर गहरा...

पंजाब विधान सभा स्पीकर संधवां द्वारा सुरजीत मिनहास के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधान सभा के पूर्व स्पीकर स. सुरजीत सिंह मिनहास के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आज यहाँ से जारी बयान में विधान सभा स्पीकर ने कहा कि स. सुरजीत सिंह मिनहास ने पंजाब के संसदीय मामलों और सिंचाई एवं बिजली विभागों के राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं निभाई थीं। उन्होंने कहा कि स. मिनहास 02 जून, 1986 को पंजाब विधान सभा के स्पीकर चुने गए। वह विभिन्न राजनीतिक आंदोलनों में शामिल रहे और उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक, धार्मिक और शैक्षिक कॉन्फ्रेंसों में हिस्सा लिया।  

Advertisements

स. संधवां ने कहा कि स. मिनहास द्वारा पंजाब के लोगों और राज्य की भलाई के लिए निभाई गई यादगारी सेवाओं के कारण हमेशा सम्मान सहित याद रखा जाएगा।   स्पीकर ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here