सोनालिका उद्योग समूह की ओर से वार्ड नंबर 4 में पौधों का किया गया रोपण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोनालिका उद्योग समूह की ओर से शहर को हरा भरा करने की दिशा में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के अंतर्गत बीरबल नगर वार्ड नंबर 4 में  50 के करीब फूल-फलदार पौधों का रोपण किया गया। इसके चलते जल्द ही बीरबल नगर पार्क हर्बल व सुगंधित फूलों से महकेगा। पिछले लंबे अरसे से सोनालिका समूह  अपना सामाजिक दायित्व बखूबी निभाते हुए शहर के पार्कों में औषधीय पौधों के साथ साथ  फ्रैगरेंस प्लांट्स से महक बिखेरने का प्रयास कर रहा है। शहर के लोगों का इन पौधों के रोपण से इम्युनिटी व आक्सीजन स्तर बढ़ेगा और लोग स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

Advertisements

पौंबरा  ने कहा कि जिस तरह से होशियारपुर के विभिन्न पार्कों  में बहुत ही सफलतापूर्वक पौधरोपण किया गया उसी तरह से औषधीय पौधों की देखभाल के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सेवा कर इनमें समाए गुणों का लाभ उठाएं। इसके साथ ही सभी पौधों का बच्चों की तरह ध्यान रखकर पूर्ण विकसित होने पर इसका फायदा लें।पौधरोपण के लिए सोनालिका (सीएसआर ) की गार्डनर्स की टीम ने सफाई अभियान भी चलाया हुआ है। समाज के प्रति निभाई जा रही सेवा में प्रमुख समाजसेवी एसके पौंबरा, प्रीत कोहली, नीरज धीमान, अश्वनी कालिया, अशोक मेहरा, सुरजीत सैनी, संजीव वर्मा प्रधान, पूजा महाजन,वीना वर्मा, वंदना आंग्रा,कृष्ण चौधरी,शादी लाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here