Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur दूसरों पर कीचड़ उछालने वाली आम आदमी पार्टी अपने गिरेबान में झांके:राणा

दूसरों पर कीचड़ उछालने वाली आम आदमी पार्टी अपने गिरेबान में झांके:राणा

13932875_823815417754073_4604498887141613268_n

-कहा, दूसरे राजनीतिक दलों से बगावत करके इसमें शामिल होने वालों का टोला है आप – होशियारपुर। दूसरों पर भ्रष्टाचार और धक्केशाही के आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी को दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। स्वच्छ प्रशासन और सरकार देने के दावे करने वाली आप की दिल्ली सरकार के पत्ते खुल चुके हैं और उनका झाड़ू पूरी तरह से बिखर गया है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब की जनता भी यह जान चुकी है कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के नाम पर अपनी तिजोरियां भरने और सत्ता सुख की खातिर ही राजनीति में आई है। इसलिए लोग इन्हें भाव नहीं दे रहे, जिसके चलते अब आप नेता व कार्यकर्ता खुद में ही उलझ कर रह गए हैं। उक्त बात भाजयुमो जिला महासचिव रणजीत सिंह राणा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। राणा ने कहा कि होशियारपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन हेतु रखे गए कार्यक्रम में आप नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जो हंगामा हुआ है उससे पार्टी के भीतर व बाहर क्या चल रहा है का सच जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जनता अब यह बात जान चुकी है कि आम आदमी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से बगावत करके आए नेताओं का टोला है, जो खुद के स्वार्थ की राजनीति से ऊपर नहीं सोच सकते। इसलिए प्रदेश की जनता आप को नकार कर एक बार फिर से अकाली-भाजपा पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here