Dr. Arvind Kumar attacked by Unidentified Assailants

Dr. Arvind Kumar  Managing Director of K.D.M Hospital, Hoshiarpur was attacked by some Unidentified Assailants. Dr. Arvind escaped with some minor injuries.

Advertisements

——-
होशियारपुर। होशियारपुर के के.डी.एम. के एम.डी. व प्रसिद्ध डा. अरविंद कुमार पर आज सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर गंभीर रुप से उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत मार्डन अस्पताल लाया गया जहां पर उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार डा. अरविंद ने बताया कि वे अपने बीरबल नगर ऊना रोड स्थित घर से सुबह अस्पताल जाने के लिए जब अपने घर से निकले तो एक व्यक्ति ने उनके पास आकर कहा कि डाक्टर साहब आप घर चलें आपको एक मरीज दिखाना है, इस पर उन्होंने कहा कि आप मरीज को अस्पताल ले आएं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसके साथ आए दो अन्य व्यक्तियों ने अचानक उन पर लोहे की राड़ से हमला कर दिया। उन्होंने अपने बचाव में कोशिश की और घर के अंदर की तरफ भागे। उन्होंने बताया कि वे हमलावरों को नहीं जानते, पर जो व्यक्ति सबसे पहले उनके पास आया था उसका चेहरा उन्होंने देखा है। हमले के बाद हमलावर जोकि एक सफेद रंग की कार में आए थे वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें मार्डन अस्पताल लाया गया जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर डी.एस.पी. समीर वर्मा, एच.एस.ओ. अमरनाथ ने मौका मुआयना किया व अस्पताल पहुंच कर डा. अरविंद से मामले की जानकारी हासिल की। इस मौके पर डा. अरविंद के भाई डा. अनूप कुमार, सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, पार्षद विक्रम मेहता, पार्षद निपुण शर्मा, रामदेव यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अस्पताल पहुंच कर डा. अरविंद का कुशलक्षेम पूछा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here