Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur अमेरिका में समुद्र में नहाते समय डूबने से हुई नौजवान की मौत,...

अमेरिका में समुद्र में नहाते समय डूबने से हुई नौजवान की मौत, होशियारपुर के दसूहा से था संबंधित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के हलका दसूहा के गांव टेरकियाना के शुरियां मोहल्ला के 22 वर्षीय युवक मनप्रीत सिंह की अमरीका में मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। जानकारी देते हुए मनप्रीत के पिता बलजीत सिंह ने बताया की मनप्रीत हमारा इकलौता पुत्र था और 6 साल पहले अमरीका गया था और अमरीका के सियाटेल शहर में रह रहा था।

Advertisements

2 दिन पहले मनप्रीत का फोन आया था और उसने बताया की मुझे नई जगह नौकरी मिली गई है। परिवार के सभी लोग खुश थे कि मनप्रीत को नई जगह नौकरी मिल गई है। परंतु बीती रात मनप्रीत के दोस्त का अमेरीका से फोन आया की मनप्रीत की पानी में डूबने से मौत हो गई है। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here