Monday, October 26, 2026
Home Latest चलती बस में लगी आग, 10 यात्री घायल

चलती बस में लगी आग, 10 यात्री घायल

यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी के सीतापुर में देर रात सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ हैं। यहां सवारियों से भरी एक चलती रोडवेज बस को अचानक आग लग गई। जिसके बाद बस चालक ने बस को रोका और यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में बस के अंदर से कूदने के दौरान करीब 10 यात्री घायल हो गए।

Advertisements

बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से लखीमपुर खीरी जा रही थी। इस हादसे में बस के अंदर यात्रियों का रखा सारा सामान सहित लाखों रूपयों की नकदी जल गई। यात्रियों का कहना है कि यह हादसा बस के डीजल टैंक में आग लग जाने के कारण हुआ। यात्रियों की मानें तो बस के डीजल टैंक से डीजल बह रहा था, जिसे चालक ने रास्ते में सही करवाया था। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here