Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh सर्वे आ चुका है कि आप 13-0 से जीत रही है: भगवंत...

सर्वे आ चुका है कि आप 13-0 से जीत रही है: भगवंत मान

चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब, (द स्टैलर न्यूज़): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब में मलविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया। सबसे पहले सीएम ने मोरिंडा में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और अपने दो साल के कामों को गिनाया। रैली के बाद सीएम भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के साथ नंगल, बंगा और बलाचौर में बड़े रोड शो किए। 

Advertisements

रोड शो के दौरान मान ने लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने और उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर संसद में भेजने की अपील की। नंगल में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि सर्वे आ गए हैं कि पंजाब की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 13-0 से जिताना है। उन्होंने लोगों से मलविंदर कंग को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि मलविंदर कंग को संसद में भेजो, फिर सब कुछ हमारी जिम्मेदारी होगी। हम मिलकर श्री आनंदपुर साहिब के लिए काम करेंगे। मान ने वादा किया कि वे श्री आनंदपुर साहिब को बड़ा पर्यटन स्थल बनाएंगे। 

बंगा में मान ने लोगों से पंजाब के लुटेरों को हराने और आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जून के बाद लोगों की जिम्मेदारी पूरी होगी और उनका (मान का) काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अपने स्वार्थ के लिए वोट मांग रहे हैं। मैं आपके और आपके बच्चों के लिए वोट मांग रहा हूं। मान ने कहा कि मैंने 20-25 दिनों में 100 से ज्यादा रैलियां की जिसमें एक बात जो कॉमन है कि हर लोकसभा सीट पर लोगों का समर्थन और उत्साह एक समान है।

मान ने कहा कि उनका अगला कदम महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की गारंटी को पूरा करना होगा और अब उन्होंने इसके बदले 1100 रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों का पैसा है और इसे लोगों पर ही खर्च किया जाएगा। मान ने लोगों से 1 जून को गर्मी का सामना करने का आह्वान किया और कहा कि आपका वोट आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा। 

बलाचौर में लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि वह लोगों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यहां का तापमान 45 डिग्री है फिर भी लोग हमें सुनने आए हैं। वहीं विरोधी नेता अपने घरों से बाहर भी नहीं निकलते क्योंकि लोग पैसे पर भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। 

मान ने कहा कि पंजाब से आप के सात सांसद राज्यसभा में हैं और जल्द ही 13 लोकसभा सांसद भी संसद में पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए होंगे और केंद्र सरकार से अपना फंड जारी करवाएंगे। मान ने कहा कि 4 जून के बाद लोगों की जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी और फिर सब कुछ मेरी और कंग की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार हमें 13-0 से जीता दो, अगले तीन साल में हम पंजाब को फिर से सोने की चिड़ियां बना देंगे।

मान ने कहा कि अभी वह अकेले ही केंद्र और राज्यपाल के खिलाफ लड़ रहे हैं। मुझे 13 और हाथ व आवाज देकर हमें मजबूत करो। हमारे सभी सांसद लोकसभा में आपकी आवाज उठाएंगे। मान ने कहा कि केंद्र से भाजपा की सरकार जा रही है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा और आप उसमें बड़ी सहयोगी पार्टी होगी। मान ने अपने रोड शो के दौरान शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर बादल पर भी हमला बोला और कहा कि इस चुनाव में बादल परिवार की राजनीति का अंत होने जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब के लोगों की सेवा करने का गौरव मुझे दीजिए, मैं पूरी ईमानदारी से आपके लिए काम करूंगा: मलविंदर सिंह कंग

आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग ने सीएम भगवंत मान और श्री आनंदपुर साहिब के लोगों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया। कंग ने कहा कि मुझे आनंदपुर साहिब के लोगों की सेवा करने का गौरव दीजिए और मैं क्षेत्र के लिए पूरी ईमानदारी और तन-मन से काम करूंगा। कभी भी आपको शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here