Sunday, October 25, 2026
Home National यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पीएम मोदी...

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पीएम मोदी को उनके पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई।

राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आम चुनावों में मिली सफलता और उनके ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े चुनाव के आयोजन की भी काफी सराहना की।

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति सुश्री वॉन डेर लेयेन को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए साझे मूल्यों एवं सिद्धांतों पर आधारित मजबूत भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की 20वीं वर्षगांठ है। उन्होंने वैश्विक कल्याण के लिए साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने आज से शुरू हो रहे यूरोपीय संसद चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here