Thursday, October 22, 2026
Home National प्रधानमंत्री को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बधाई दी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री महामहिम एंथनी अल्बानीज़ ने टेलीफोन करके बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा और पिछले सितंबर में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ अपनी बैठक का स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ मिलकर समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझी प्राथमिकताओं पर एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here