Sunday, October 25, 2026
Home National मलावी के उपराष्ट्रपति समेत 10 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ...

मलावी के उपराष्ट्रपति समेत 10 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ लापता

malvi president

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिणी अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति तथा पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और अन्य 8 लोगों के लेकर जा रहा विमान लापता हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। विमान में कुल 10 लोग मौजूद थे। यह जानकारी राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा द्वारा दी गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए चकवेरा ने बताय़ा कि मौसम खराब होने की वजह से विमान नहीं उतरा और लौट गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद विमान से संपर्क टूट गया और कुछ ही देर बाद रडार की पहुंच से बाहर हो गया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यह हृदय विदारक स्थिति है। हम सभी चिंतित हैं। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं विमान का पता लगाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा हूं। मैं यह उम्मीद भी रख रहा हूं कि सभी लोग जीवित बचेंगे।”  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here