Monday, October 12, 2026
Home Latest हरियाणा में रोडवेज की पलटी बस, 1 छात्र की मौत, 4 यात्री...

हरियाणा में रोडवेज की पलटी बस, 1 छात्र की मौत, 4 यात्री घायल

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के हिसार में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटने का समाचार प्रकाश में आया है। इस हादसे में जहां एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हैं। हादसे के बारे में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बस थुराना से होते हुए राजली होकर हिसार जा रही थी। राजली रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर ये हादसा हुआ है। राजली-बहबलपुर रोड पर आंधी के चलते पेड़ गिरा हुआ था।

Advertisements

ड्राइवर ने बस को साइड में उतारकर निकालने की कोशिश की लेकिन बारिश के चलते जमीन गीली थी और इसी दौरान बस पलट गई। बस में मौजूद सवारियों में कई छात्र भी मौजूद थे। हादसे के चलते एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जैसे ही बस पलटी तो यात्री बस के अंदर ही फंस गए। आसपास मौजूद ग्रामीण वहां दौड़कर पहुंचे और यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बस से बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here