
होशिय़ारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी की मीटिंग में बोलते हुए कर्मवीर बाली ने कहा कि आंधी तुफान के कारण बिजली की सप्लाई बंद होने के कारण गांव नैनोंवाल जट्टां में रहने वाले गरीबों पर आफत आ गई। क्योंकि बिजली बोर्ड के पास न तो खम्बे हैं, न तारे, न नये ट्रांस्फार्मर है। जिसकी आपूर्ति के लिए गांवों में प्रत्येक घर से 300-300 रु इक्ठे करके नये खम्बे और तारें लगा कर बिजली की सप्लाई को चालू करने में चार दिन लग गए। जिसके कारण जीवन नर्क बन गया है और लोग पानी की बूंद-बूंद को तर्स गये हैं तथा रातें गर्मी में बिताने को मज़बूर हो गये हैं।

लोगों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर अपनी आप बीती सुनाई। जब उनसे पूछा गया कि जनता के प्रतिनिधि तो देहातों में आ कर बिजली बोर्ड को जल्द सप्लाई चालू करने के निर्देश दे रहे हैं तो उन्होने कहा जब तक बिजली बोर्ड को सामान नहीं मिल जाता वो काम नहीं कर सकते। कर्मवीर बाली ने कहा एक तरफ तो सरकार बिजली के 300 युनिट निशुल्क दे रही है और दूसरी तरफ बिजली बोर्ड के पास सामान नहीं है और सामान के लिए लोगों से जबरदस्ती पैसे इक्ठे किए जा रहे हैं। इस अवसर पर निर्मल सिंह, गुड्डु सिंह, प्रदीप कुमार तथा विपन कुमार आदि उपस्थित थे।












