
होशिय़ारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि भारत का जपान को पीछे छोड़ कर दुनिया की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति बनना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय हैं। उन्हों ने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार ने देश की बागडोर संभाली थी तब भारत का आर्थिकता में विश्व में 11वें नंबर पर स्थान था पिछले 11 वर्ष के अंतराल में भारतीय अर्थ व्यवस्था उन्नती करते-करते अब चौथी पायेदान पर पहुंच चुकी हैं। जिस का श्रेय मोदी सरकार की नीतियों को जाता हैं। उन्हों ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह हैं कि अमरीका के राष्टपति ट्रम्प की नीतियों के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था आस्त वयस्त हो चुकी हैं। पूरा विश्व मंदी का शिकार हैं।

ऐसे हलातों में भी अपनी अर्थ व्यवस्था को भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को आगे बढ़ा रहा हैं जो कि अब 4000 अरब डॉलर पार कर चुकी हैं। भारत की इस उपलब्धि का दुनिया की सभी एजेंसियों ने लोहा माना है तथा भारत के जी.डी.पी विकास में चालू वर्ष में 6.8 % की वृद्धि का अनुमान लगाया है , श्री सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया तथा अन्य बहुत से आर्थिक कार्यक्रमों के कारण छोटे फेरी वाले से लेकर लघु तथा मध्यम उद्योग तक लोगों को कार्य करने की सहूलियत मिली हैं तथा कौशल विकास के कार्यक्रमों से नौजवानों को भरपूर मौके मिले हैं। इसी कारण भारतीय अर्थव्यवस्था फ्रांस की अर्थव्यवस्था को पछाड़ करके चौथे स्थान पर पहुंच गई है. श्री सूद ने कहा कि भारत से आगे अब अमरीका, चीन तथा जर्मनी ही बचे हैं। अगर विषेषज्ञों की माने तो हमारे लिए और भी गर्व की बात होगी कि भारत जर्मनी को पिछाड़ कर एक-दो साल में ही तीसरे नंबर की अर्थ व्यवस्था बनने जा रहा हैं। आर्थव्यवस्था के साथ -साथ भारत एक बड़ी सैन्य शक्ति के रूप में भी उभरा हैं तथा कृषि उत्पादक के तौर पे भारत आत्मनिर्भर हो चुका हैं। भारत की यह सभी उपलब्धियां प्रधानमंत्री श्री नरेदर मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को साकार कर रही हैं।












