Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur महाशिवरात्रि शोभायात्रा 12 फरवरी को

महाशिवरात्रि शोभायात्रा 12 फरवरी को

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: भुपेश प्रजापति। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा 12 फरवरी 2018 दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे श्री ऊँ शिवाए मंदिर सैंट्रल टाऊन सुतैहरी रोड होशियारपुर से निकाली जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान हरीश खोसला ने बताया कि शोभायात्रा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह शोभायात्रा ऊँ शिवाए मंदिर सैंट्रल टाऊन से शुरु होकर गावर्नमैंट कालेज चौक, फगवाड़ा रोड, कमालपुर चौक, वाल्मीकि चौक, घास मंडी, गऊशाला बाजार, बैंक बाजार, कनक मंडी, प्रताप चौक, कश्मीरी बाजार, घंटा घर, रेलवे रोड, सैशन चौक व सुतैहरी रोड से होती हुई पुन: श्री ऊँ शिवाए मंदिर में विश्राम करेगी। इस शोभायात्रा में नगर व आस-पास के गांवों के मंदिरों, धार्मिक संस्थाए व संकीर्तन मंडलियां भाग लेगी।

Advertisements

– जिलाधीश को ज्ञापन सौंप आधे दिन की छुट्टी करने की मांग की

उन्होंने बताया कि प्रभात फेरियों का अभिनंदन समारोह 13 फरवरी 2018 मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन प्रात: 5 बजे से श्री शिव मंदिर बसंत विहार डी.सी. रोड होशियारपुर में किया जाएगा। इस शोभायात्रा में श्री चैतन्य गौड़ीयमठ चंडीगढ़ से पूज्यपाद त्रिदण्डी स्वामी श्री श्रीमद् भक्ति विवुद्ध मुनि महाराज जी अपनी भक्त मंडली के साथ शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगे। हरीश खोसला ने बताया कि महाशिवरात्रि के संबंध में निकाली जाने वाली शोभायात्रा संबंधी जिलाधीश होशियारपुर को आधे दिन के अवकाश हेतु मांग पत्र भी दिया गया। आशा करते है कि जिलाधीश धार्मिक भावनाओं को समझते हुए सरकारी, अर्ध सरकारी सभी संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करे ताकि सभी शोभायात्रा में शामिल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here