Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur शरीर को रखना है निरोग तो आओ करे योग: संजीव अरोड़ा

शरीर को रखना है निरोग तो आओ करे योग: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा योग दिवस शहीद उधम सिंह पार्क मॉडल टाउन में मनाएगी इस संबंधी जानकारी देते हुए अरोड़ा महासभा के सचिव तथा प्रमुख समाज  सेवक संजीव अरोड़ा ने बताया कि सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से प्रातः अरोड़ा महासभा के सदस्य तथा शहर के गणमान्य लोग मिलकर योग करके योग दिवस मनाकर लोगों को तंदुरुस्त रहने के लिए योग करने हेतु प्रेरित करेंगे उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में व्यक्ति इतना व्यस्त हो गया है कि उसे अपने शरीर का भी ध्यान नहीं रहा यहां तक की उसका खान-पान भी पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

Advertisements

ऐसे में वह अपने शरीर का ना तो ध्यान रख पाता है ना ही वह इस बारे में कुछ सोचना चाहता है। जिस कारण अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग के साधनों द्वारा शरीर को निरोग रखा जा सकता है। इसीलिए पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है। हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम न केवल खुद योग करें बल्कि दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वह शहीद उधम सिंह पार्क में आकर योग दिवस मनाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here