Friday, October 23, 2026
Home Himachal जिला के मुख्यमंत्रियों को हटाने वाले षड्यंत्रकारियों को जनता सिखाएगी सबक: डा....

जिला के मुख्यमंत्रियों को हटाने वाले षड्यंत्रकारियों को जनता सिखाएगी सबक: डा. पुष्पेंद्र 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़): कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने हमीरपुर जिला के पूर्व विधायकों आशीष शर्मा और राजेंद्र राणा को जिला के मुख्यमंत्रियों को हटाने के षड्यंत्र का सरगना कहा है। पुष्पेंद्र वर्मा के मुताबिक इन दोनों ने मिलकर पहले पूर्व सीएम धूमल को हराने का षड्यंत्र रचा। अब दोनों मिलकर सीएम सुक्खू के खिलाफ आ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि सुजानपुर वालों की तरह अब हमीरपुर सदर वाले भी षड्यंत्रकारियों को करारा सबक सिखाएंगे।

Advertisements

डॉक्टर पुष्पेंद्र ने  कहा कि ये सारा षड़यंत्र केवल अपने अवैध धंधों को चलाने मात्र क़े लिए करते है। डॉ वर्मा ने कहा कि यही नहीं धूमल क़े मुख्यमंत्री रहते भी इन्होने अपने धंधे चलाये रखे, लेकिन जब ये एहसास हो गया कि अब उन धंधों पर लगाम कसी जा सकती है तब इन्होंने धूमल को ही हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद जय राम सरकार में इन्ही लोगों ने अपने उन धंधों को खूब चलाया। अवैध तरीके से खनन को अंजाम दिया जाता रहा।

खड्डों को खोखला कर दिया गया। इससे कई पानी की योजनाएं प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि आज जहाँ भी पानी की समस्या आ रही है। वो सब उसी अवैध तरीके से किए गए खनन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने इन अवैध धंधों पर रोक लगाई तो उनके ही विरुद्ध षड़यंत्र रचना शुरू कर दिए। डॉ वर्मा ने कहा कि प्रदेश क़े अन्य जिलों क़े साथ मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में भी करोड़ों की विकास योजनाएं चला रखी है जिनका लाभ सीधा जनता को हो रहा है, लेकिन ऐसे लोगों को जनता की भलाई से कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here